फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में हादसों को न्योता दे रहा गिरने के कगार पर पहुंचा पेड़

Sun, 21 Apr 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में मुख्य चौक के समीप एक बड़ा पेड़ गिरने के कगार पर है। इसी के साथ एक 11केवी की एचटी लाइन है।
विज्ञापन

अगर यह पेड़ गिरता है तो मुख्य चौक के समीप आने वाले लोग और वाहन चपेट में आ सकते हैं। यह एक बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है। इस मामले में हैरानी की बात तो यह है कि इस पेड़ को काटने संबंधित अभी तक वन्य प्राणी विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। दूसरी तरफ, पुलिस महकमा भी पर्यटकों को इस बारे में सूचित नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि पर्यटन सीजन धीर-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुल मिलाकर विभाग इस हादसे को रोकने के बजाय एक दूसरे पर बात डाल रहे है। वन्य प्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी कुलदीप जम्वाल ने कहा कि इस बारे में लिखित में लोग दें। कहा कि पेड़ काटने की अनुमति प्रशासन से मिलेगी। इसके बाद ही यह कार्य किया जा सकेगा। पुलिस चौकी खज्जियार के प्रभारी मदन पाल ने कहा कि वन्य प्राणी विभाग का यह मामला है। वे ही इस मामले में उचित कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें