फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी-लाहड़ू चौक मार्ग पर गिरा पेड़, हादसा टला

विज्ञापन
चंबा में लाहड़ू के पास पेड़ गिरने से बंद पड़ा मार्ग।
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-लाहड़ू चौक मार्ग पर एक सूखा पेड़ मार्ग पर गिर गया। इससे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को मशीनरी के जरिये मार्ग से हटाया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। करीब आधे घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थमी रही। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अन्य जगह भी सूखे दरख्त हैं। गनीमत यह रही कि यह पेड़ किसी वाहन या राहगीर के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन से मांग की है कि खस्ताहाल दरख्तों को नियमों के अनुसार बिना विलंब काटा जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली थी। मार्ग से पेड़ हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें