फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रिश्तेदार की शादी के लिए बालन काट रहे व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत

Thu, 22 Feb 2024 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार की शादी के लिए बालन काट रहे व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत
विज्ञापन

सिहुंता के नरवाड़ी गांव का था राकेश, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा शव
बेहोशी की हालत में सीएचसी समोट लाए थे साथ में काम करने वाले लोग, डॉक्टरों ने बताया मृत
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन, प्रशासन से पटवारी ने मौके पर दी 25 हजार की फौरी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। रिश्तेदार की शादी समारोह के लिए बालन के रूप में पेड़ काट रहे व्यक्ति पर पेड़ गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र सरवण निवासी नरवाड़ी डाकघर टुंडी तहसील सिहुंता के रूप में हुई है।
पेड़ के नीचे दबने से अचेत हुए राकेश कुमार को रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट ले गए। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन से पटवारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिश्तेदार के घर शादी समारोह के लिए राकेश कुमार वीरवार को लकड़ियां काटने के लिए अन्य लोगों के साथ गया था। दोपहर के समय अचानक काटने के बाद पेड़ राकेश कुमार के सिर पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में बालन काटने के लिए पहुंचे अन्य लोगों ने उसे उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शादी के लिए बालन काटते वक्त पेड़ की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें