फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बस के आगे गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
जुम्महार के पास सड़क पर गिरे पेड़ को लांघ कर अपनी यात्रा पूरी करते लोग। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
जम्मुहार में बस के आगे गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

चंबा से अगाहर जा रही थी सरकारी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अगाहर जा रही सरकारी बस उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई जब जम्मुहार के पास अचानक सड़क पर पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि बस उसके चपेट में नहीं आई। हालांकि, सवारियों को वहां से अगाहर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे बस चंबा से अगाहर के लिए निकली थी। जम्मुहार के पास अचानक सड़क पर पेड़ गिर गया। सड़क बंद होने की वजह से बस में सफर कर रहीं 20 सवारियों को चार किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। पेड़ की वजह से वहां वाहनों की आवाजाही भी थम गई। आरएम शुगल सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण बस अपने तय रूट तक नहीं जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें