फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भोजन काल में भी चलता रहेगा बीमार बच्चों का इलाज

Wed, 08 May 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में अपने कार्यालय में  बच्ची का चेकअप करते ​मुख्य चिकित्सा अ​धिकारी डॉक्टर विशाल महाजन।संव
विज्ञापन
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनने के बाद भी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विशाल महाजन ने बीमार बच्चों का इलाज करना नहीं छोड़ा है।
विज्ञापन

अपने कार्यालय में खाली समय निकालकर वह बीमार बच्चों का इलाज करते रहते हैं। ऐसे में सीएमओ कार्यालय के बाहर कभी मरीज देखने को नहीं मिलते थे, वहां अब मरीजों की लाइन लग रही है। इसका मुख्य कारण सीएमओ की ओर से बीमार बच्चों की जांच करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल महाजन ने एलान किया है कि वह दिन में उस समय बीमार बच्चों का इलाज करेंगे, जिस समय ओपीडी में विशेषज्ञ मौजूद नहीं रहते। यानी, भोजन काल में 1:30 से 2:00 बजे तक वह अपने कार्यालय में बीमार बच्चों का इलाज करेंगे। दूरदराज के बीमार बच्चों का जब भोजन काल होने तक ओपीडी में नंबर नहीं आता, तब उनके अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्हें बच्चे की जांच करवाकर वापस घर भी रवाना होता है। ऐसे में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभालने के उपरांत इस व्यवस्था को शुरू करने का प्रयास किया है। उधर, सीएमओ डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि चंबा का निवासी होने के नाते सीएमओ के रूप में लोगों की उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। इन पर खरा उतरने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। कार्यालय में बीमार बच्चों का इलाज करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें