फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्धारित रास्तों से यात्रा करें, खराब मौसम में न बढें आगे, श्रद्धालु साथ रखें पहचान पत्र

Fri, 06 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चोरासी परिसर ​स्थित ​शिव मंदिर में माथा टेकने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए भरमौर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान बारिश होने पर श्रद्धालु जहां रुके हैं, वहीं रहें।
विज्ञापन

मौसम खुलने के बाद ही यात्रा पर आगे बढ़ें। प्रशासन की ओर से तय रास्तों से ही यात्रा पर जाएं। अपना पहचान पत्र भी साथ रखें। एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा के दौरान पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों की खूब परीक्षा ले रहा है। यात्रा के दौरान होने वाली बारिश की वजह से रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है। नालों का जलस्तर बढ़ने के बाद श्रद्धालुओं को सचेत किया जा रहा है। बारिश के चलते शुक्रवार को पांच घंटे तक पवित्र मणिमहेश यात्रा पर रोक रही। शुक्रवार सुबह 4:00 से 9:00 बजे तक श्रद्धालु यात्रा पर रवाना नहीं हुए। इसके बाद मौसम खुलने पर दोबारा यात्रा शुरू की गई। मूसलाधार बारिश के चलते फिसलन भरे रास्तों, नालों में जलस्तर बढ़ने और गिरने वाले पत्थरों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए भरमौर प्रशासन ने यात्रा पर पांच घंटों के लिए रोक लगा दी थी।


यह गाइडलाइन की है जारीमणिमहेश यात्री चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ लाएं। आधार शिविर हड़सर में स्वास्थ्य जांच करवाएं, चढ़ाई धीरे-धीरे चढ़ें, सांस फूलने पर वहीं रुक जाएं, छाता, बरसाती, गर्म कपडे, गर्म जूते, टाॅर्च और डंडा साथ रखें। प्रशासन की ओर से निर्धारित रास्तों पर चलें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर निकटतम शिविर में संपर्क करें। दुर्लभ जड़ी-बूटियों एवं पौधों के संरक्षण में सहयोग करेें, यात्री पहचान पत्र, आधार कार्ड साथ रखें। सुबह 4:00 बजे से पहले और शाम 5:00 बजे के बाद हड़सर से यात्रा न करें। नशीले पदार्थों व मांस मदिरा का सेवन न करें। छह सप्ताह से ज्यादा गर्भवती महिलाएं यात्रा न करें। मौसम खराब होने पर हडसर व डल झील के बीच धन्छो, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल झील पर सुरक्षित जगह पर रुकें।
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि तेज बारिश के चलते कुछ घंटों के लिए पवित्र मणिमहेश यात्रा को रोका गया था। मौसम खुलते ही एक बार फिर से यात्रा को आरंभ करवा दिया गया है। बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें