फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सात दिन बाद चमेरा जलाशय से मिला ट्रांसपोर्टर का शव

Thu, 03 Oct 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चमेरा जलाशय से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति की पहचान अजय कुमार पुत्र सोहन लाल गांव ओसल जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया कि जा रहा है वह ट्रांसपोर्टर का काम करता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नूरपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके पर तथ्य जुटाए हैं। मृतक के भाई ने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राजेश ने बताया कि अजय कुमार ट्रांसपोर्टर का काम करता थ। 27 सितंबर को वह गाड़ी लेकर घर से निकला था। देवीदेहरा पहुंचने पर उसका मोबाइल बंद हो गया था। रात भर परिजन उनका इंतजार करते रहे। 28 सितंबर को चौहड़ा के तलेरू प्वाइंट के समीप उनकी गाड़ी मिली। अजय का कोई सुराग नहीं लगा। सात दिन बाद उनका शव डैम में मिला है। डैम में शव देख कर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाल कर शिनाख्त के लिए मृतक के भाई और पंचायत प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया। इसके बाद ही मृतक की पहचान हो पाई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें