फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम चालक यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंबा में गेट मीटिंग के दौरान प्रदर्शन करते परिवहन निगम के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
परिवहन निगम चालक यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर गेट मीटिंग कर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन ने मांगें पूरी न होने पर शनिवार को रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने शनिवार को कार्यशाला के बाहर गेट मीटिंग की। इसमें निगम के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एचआरटीसी को रोडवेज बनाने की मांग उठाई। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों की तरह निगम के कर्मचारियों के लिए भी छठे वेतन आयोग की सिफारिशें तुरंत लागू करने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों के वित्तीय लाभ काफी समय से लटके हुए हैं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके अलावा चालकों का रात्रि भत्ते का भी भुगतान नहीं किया गया है। कर्मशाला में कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में बसों को दुरुस्त करने की गति भी धीमी है। इसके चलते गाड़ियां बार-बार खराब हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें