फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा कॉलेज के प्रशिक्षुओं को मिलेगा कौशल निखार का मौका

Thu, 28 Sep 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान विद़या​र्थियों को जानकारी देते कर्मचारी
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा कॉलेज के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, रोजगार योग्यता और उद्यमिता कौशल के तहत प्रशिक्षण देगा। यह कोर्स 155 घंटे का होगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के चयन के लिए राजकीय महाविद्यालय चंबा में काउंसलिंग सत्र हुआ। इस दौरान 60 विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई। निगम को 90 विद्यार्थियों का चयन करने का लक्ष्य मिला है। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को कोर्स की जानकारी दी गई। युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने काउंसलिंग की। गौरतलब है कि प्रदेश कौशल विकास निगम जिले में कॉलेज स्तर पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम करवा रहा है। जिला प्रशिक्षण समन्वयक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के समापन पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें