फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-हरछू मार्ग पर चार घंटे तक बंद रहा यातायात

Sat, 22 Apr 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हरछू मार्ग पर चार घंटे यातायात के लिए अवरूद्ध रहा। शनिवार को सुबह 6:00 बजे थला के पास भूस्खलन होने से मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई राहगीर अथवा वाहन नहीं आया। इसके चलते किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ। जबकि मार्ग अवरूद्ध होने से छोटे बड़े वाहनों के पहिये थम गए। मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूर मौके पर पहुंचे और तकरीबन 10:00 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें