फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 वाहन चालकों से वसूला 14 हजार जुर्माना

Fri, 12 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख जारी रखा है। शुक्रवार को पुलिस ने चंबा में विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के चालान काटे। जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों में नाके लगाकर 61 चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर 14 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया। चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। चंबा पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के रोजाना चालान काट रही है। ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें