फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 वाहन चालकों से वसूला 15 हजार जुर्माना

Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के  खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। मंगलवार को पुलिस ने चंबा में  विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों के  चालान काटे।  डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों  में नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर 56 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने मौके पर 15  हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया। चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर तीन चालान काटे। पुलिस ने तीन सौ रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें