फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहडू में पुलिस ने एक दर्जन तेज रफ्तार वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी थाना की टीम ने लाहडू में नाका लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। नाके के दौरान गति मापक यंत्र के जरिये पुलिस ने तेजरफ्तार वाहनों के चालान काटे। एक दर्जन वाहन चालक नाके पर ऐसे पकड़े गए जो तय सीमा से अधिक गति में वाहन चला रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने चालकों को तय गति सीमा, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया। चंबा में तेजरफ्तार की वजह से कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि गति मापक यंत्र से पुलिस ने एक दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे हैं। तेजरफ्तार वाहन चलाने से हादसों का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें