फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के समीप जाम ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

Mon, 05 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज के बाहर सोमवार दोपहर 1:30 बजे को जाम लगने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। मरीजों को ओपीडी से वार्ड ब्लॉक को पैदल जाने में भी परेशानी हुई। 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यातायात पुलिस के कर्मचारी वहां पहुंचे तो जाम खुलवाया गया। मरीजा और तीमारदार सतीश कुमार, धर्मपाल, किशोर, विनोद कुमार, सूरज, अविनाश और संजय शर्मा ने बताया कि अस्पताल के बाहर टैक्सियों का जमावड़ा लगा रहता है। यही वजह है कि रोजाना मरीजों और राहगीरों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान खोजा जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें