फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में महाजाम: भरमौर चौक से लेकर शहर तक रेंग-रेंग कर निकले वाहन, अग्निशमन की गाड़ी भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस की कलई खुल गई। भरमौर चौक से लेकर शहर तक दोपहर और शाम के समय रेंग-रेंग कर वाहन निकलते देखे गए। इतना ही नहीं, सायं पौने सात बजे के करीब राजगनर में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन केंद्र चंबा से निकली फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी भारी जाम में फंस गई। जिसे शहर से में लगे जाम से ही निकलने में ही 10 से 15 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करवा कर लोगों को जाम से निजात पाने में राहत प्रदान की। दशहरा पर्व के तहत शहर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होते ही सैकड़ों की तादाद में लोग घरों के लिए निकल पड़े। इस दौरान चौपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राकेश कुमार, संजीव कुमार, दलीप कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार और संजय कुमार ने बताया कि शहर में दोपहर और शाम के समय जाम की समस्या ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने पुलिस विभाग से दशहरा पर्व के दौरान ट्रैफिक प्लान तैयार कर व्यवस्था कायम करने की मांग उठाई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें