फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में लगा ट्रैफिक जाम, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर (चंबा)। सुल्तानपुर चौक के पास सोमवार सुबह 11.30 बजे ट्रैफिक जाम लग गया। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुल्तानपुर से बालू वाया हेलीपैड तक वन-वे बनाया गया है। पिछले दो सालों से नेशनल हाईवे की कटिंग होने के कारण बंद पड़ा है। इसके चलते सुल्तानपुर चौक से वाया कॉलेज रोड से होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। अब सुल्तानपुर से बालू वाया हेलीपैड एनएच मार्ग दुरुस्त हो चुका है। मगर प्रशासनिक तौर पर उसे अभी चालू नहीं किया गया है। अभी तक उसका काम अभी तक चला है। जबकि गाड़ियों की आवाजाही दोनों तरफ से हो रही है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की कि सुल्तानपुर में वन-वे सिस्टम को लागू करवाया जाए। इसके अलावा सुल्तानपुर में यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें