व्यापार मंडल के पदाधिकारी नगर परिषद कार्यालयमें नप अध्यक्ष के समक्ष अपनी मांग रखते हुए। जा
चंबा। व्यापारिक संस्थानों को ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता पर नगर परिषद के आदेशों को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। इस आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस की विभिन्न संस्थानों के लिए अलग-अलग फीस प्रतिवर्ष भी तय की गई है। सभी व्यापारी पहले से ही एक लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग से लेते हैं, जिसकी सालाना फीस भी चुकाते हैं। इसके अलावा श्रम एवं रोजगार विभाग में भी सभी व्यापारी पंजीकृत हैं, जिसकी फीस भी व्यापारी वर्ग दे रहा है। प्रधानमंत्री समय-समय पर व्यापारियों को रियायतें देने की बातें कह रहे हैं, लेकिन नगर परिषद व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है, जिसका समस्त व्यापारी वर्ग पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने नप अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस नए ट्रेड लाइसेंस लेने के आदेश को वापिस लें। इस मौके पर अन्य व्यापारी भी शामिल रहे।