चंबा के भरमौर बाजार में बंद पड़ी दुकानें।संवाद
भरमौर (चंबा)। हिंदू संगठनों के आह्वान पर रविवार को व्यापार मंडल भरमौर ने बाजार बंद रखा। मणिमहेश यात्रा के दौरान लगी अस्थायी मार्केट को भी व्यापारियों ने बंद रखा।
सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक किसी भी दुकानदार ने दुकान का शटर नहीं उठाया। कथित मस्जिद विवाद के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि प्रदेश की राजधानी शिमला और अन्य जगह बीते कुछ दिन पहले जो घटनाएं सामने आई हैं, उसके विरोध में यह फैसला लिया गया था कि पूरे प्रदेश में बंद रखा जाएगा। इसी कड़ी में भरमौर व्यापार मंडल ने भी रविवार को विरोध प्रदर्शन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। सभी व्यापारियों ने एकजुटता का प्रमाण देते हुए 11:00 बजे तक अपनी दुकानों को नहीं खोला। सरकार से मांग की है कि इन घटनाओं में गंभीरता से जांच की जाए।