चंबा में डलहौजी के लक्कडमंडी में बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के के लिए आग का सहारा लेते पर्यटक।
डलहौजी (चंबा)। जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी की लक्कड़मंडी और डायन कुंड में 5.08 से 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इन क्षेत्रों में बुधवार दिन के समय बर्फबारी रुक-रुक कर हो रही थी। डलहौजी शहर में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वीरवार को भी येलो अलर्ट के चलते बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। बर्फबारी की खबर सुनकर पर्यटक डलहौजी का रुख करने लगे हैं। मुंबई से अपने परिवार के साथ घूमने आए पर्यटक स्वप्निल और भूमि ने बताया की डलहौजी के लक्कड़मंडी आ कर उनका बर्फ देखने का सपना पूरा हुआ है। संवाद