फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भगवान राम के रंग में रंगी पर्यटन नगरी डलहौजी

Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भंजराडू में निकाली गईशोभा यात्रा का दृ
विज्ञापन
डलहौजी। पर्यटन नगरी डलहौजी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के हाल में बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाइव दिखाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद वंदना चड्ढा ने 51 किलो लड्डुओं का प्रसाद तैयार करवाया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिन भर भजन-कीर्तन चलता रहा। इसके उपरांत मंदिर परिसर में भंडारा भी लगाया गया। संवाद
विज्ञापन


बलेरा में बांटा हलवा-पूरी का प्रसाद
डलहौजी। शिव मंदिर बलेरा में भी भंडारा लगाया गया। हवन-पूजन के साथ महिलाओं ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। कन्या भोज के साथ लोगों को हलवा पूरी का प्रसाद भी बांटा गया। बड़ी संख्या में राम भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान चमन लाल, उप प्रधान मनजीत कुमार, बलदेव सिंह, ओम प्रकाश, विजय कुमार, विपिन कुमार, राज कुमार, अरुण कुमार, राज कुमार, बंटी कुमार और अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें