फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पोस्ट बैलेट पेपर से मतदान के बारे में बताया

Fri, 12 Apr 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट बैलेट पेपर से मतदान के बारे में बताया
विज्ञापन

चंबा। सहायक निर्वाचन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक हुई।
उन्होंने बैठक में विभिन्न गठित टीमों को वरिष्ठ नागरिकों, कोरोना पॉजिटिव, अपंग लोगों और भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से सूचीबद्ध आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि ऐसे लोगों को मतदान करने के लिए एक विशेष सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। मतदान प्रक्रिया को लेकर नायब तहसीलदार संजय शांडिल ने भी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस सेवाओं में तैनात कर्मी, अग्निशमन विभाग, राज्य परिवहन निगम के लोकल रूट को छोड़कर चालक-परिचालक, राज्य दुग्ध संघ और सहकारी दुग्ध सभाओं के दुग्ध वितरण सेवाओं से संबंधित कर्मचारी, भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत स्थानीय प्रेस प्रतिनिधि, जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटर और टर्नर, राज्य विद्युत बोर्ड से इलेक्टि्रशियन, लाइनमैन और जेल कर्मियों को आवश्यक सेवाओं की सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें