फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुल्तान और तनोहला में होगा खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को दिया जाएगा 40 रुपये का इनाम
विज्ञापन

18 नवंबर को चौगान नंबर एक में होगा फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 18 नवंबर को सुल्तान और तनोहला इलेवन टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चौगान नंबर एक में होगा। प्रतियोगिता के आयोजक मेजर एससी नैय्यर ने बताया कि फाइनल की विजेता टीम को 40 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दोनों टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबला दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू होगा। इसके बाद शाम को वेटरन टीम और राजकुमार बृजेंद्र क्रिकेट टीम के बीच मैत्री मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें