चंबा के डलहौजी में बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम अनिल भारद्वाज।संवाद
डलहौजी (चंबा)। एसडीएम कार्यालय डलहौजी में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की।
इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई। बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डलहौजी में 12 अगस्त से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 12 अगस्त को नगर परिषद और अन्य संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को डलहौजी नगर में रमणीय संस्था के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा डलहौजी के गांधी चौक से सुभाष चौक होते हुए नगर में परिक्रमा करेगी। 14 अगस्त को पंजपूला में श्रद्धांजलि समारोह होगा। 15 अगस्त को मुख्य आयोजन के दौरान सुभाष चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डलहौजी के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों और स्कूलों को जिम्मेदारियों भी सौंपी गईं। तहसीलदार रमेश चौहान, एसएचओ जगवीर सिंह, नगर परिषद के जेई संजीव कौशल, राजिंदर कुमार, किरण शर्मा सहित विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थाओं और स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।