फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क की मिट्टी को फेंकते खाई में गिरा टिपर

Thu, 02 May 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के तीसा कॉलोनी मोड़ के पास सड़क से नीचे लुड़कने के  बाद क्षतिग्रस्त टिप्पर।संवाद
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। भारी बारिश के कारण सड़क पर भूस्खलन से गिरी मिट्टी को ठिकाने लगाते हुए लोक निर्माण विभाग का टिपर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक को चोट लगी है।
विज्ञापन

घायल चालक जाकिर वीरवार को दोपहर 1:30 बजे भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग पर गिरी मिट्टी को भरकर काॅलोनी मोड़ के पास फेंक रहा था। इसी दौरान टिपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक ने जैसे ही मिट्टी को फेंकने के लिए टिपर का जैक उठाया तो उसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। टिपर को खाई में गिरता देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंच गए। लोगों ने खाई से घायल चालक को निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पाते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए चश्मदीदों सहित चालक से पूछताछ की। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार से जानी नुकसान नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें