फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 26 मई तक 1485 मतदाताओं ने घर से किया मतदान

Mon, 27 May 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 26 मई तक 1485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1137 मतदाता, 334 दिव्यांग और आवश्यक सेवाओं से संबंधित 14 मतदाता शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि वोट फ्रॉम होम के तहत जिले में 21 मई से प्रक्रिया शुरू की गई है। 26 मई तक विधानसभा क्षेत्र चुराह में 85 वर्ष और इससे से अधिक आयु के 202 और 39 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। चंबा हलके में 85 वर्ष और इससे अधिक आयु के 213 और 42 दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाला। विस क्षेत्र भरमौर में 85 वर्ष और इससे अधिक आयु के 221, दिव्यांग 53 और आवश्यक सेवाओं से संबंधित 5 अधिकारियों और कर्मचारियों ने वोट डाला। डलहौजी हलके में 85 वर्ष और इससे अधिक आयु के 196 और 88 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। भटियात हलके में 85 वर्ष व इससे अधिक आयु के 305, आवश्यक सेवाओं से संबंधित 9 और 112 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को मोबाइल पोलिंग पार्टियां घर-द्वार मतदान की सुविधा दे रही हैं। बताया कि 26 मई को जिले में एक दिन में 47 मतदाताओं ने घर-द्वार पर मतदान किया। इनमें 85 वर्ष और इससे अधिक आयु के 31, आवश्यक सेवाओं से संबंधित 9 और 7 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। घर-द्वार पर मतदान की सुविधा 28 मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें