फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिमला में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा होंगे तिलब बिलवान

Sun, 30 Jun 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान अब जिला शिक्षा शिमला के शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक होंगे। इस बारे में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

यह पहला मौका है, जब चंबा से कोई शिक्षक इस पद पर सेवाएं देगा। वरिष्ठता के आधार पर सरकार और उच्च शिक्षा निदेशालय यह तैनाती की है। तिलक बिजलवान को शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक बनने पर जिला चंबा के शारीरिक शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले तिलक बिजलवान जिला चंबा में बतौर सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहे। उनके नेतृत्व में जिला में स्कूल स्तर की खेलों का संचालन सही ढंग से हुआ। पिछले करीब तीन सालों से वे इस पद पर तैनात रहे। जिला स्तर से लेकर खंड स्तरीय खेलों का आयोजन उनकी देखरेख में हुआ। बहरहाल, इस नियुक्ति से वे अब प्रदेश स्तर पर स्कूल स्तरीय खेलों में बढ़ावा देंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि तिलक बिजलवान अब शारीरिक शिक्षा उपनिदेशक होंगे। सरकार की ओर से इस बारे आदेश जारी किए है। उन्होंने तिलक बिजलवान को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें