फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद से मिले टिकट के तलबगार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी से टिकट के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ भेंट की। उन्होंने राज्यसभा सांसद को यह दिखाने का प्रयास किया कि भरमौर की जनता उनके साथ है इसलिए पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव की टिकट उन्हें ही दें। हालांकि सांसद ने टिकट को लेकर तलबगारों से कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने भरमौर पहुंचने पर सर्वप्रथम चौरासी और माता भरमाणी के दर्शन किए। उन्होंने आम कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से चुनावी हलचल को लेकर टोह ली। सोमवार को उन्होंने हेलीपैड में आयोजित महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिला उत्थान के लिए चलाई गईं विभिन्न योजनाओं का बखान किया।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है, ऐसा सम्मान कोई प्रधानमंत्री महिलाओं को नहीं दे पाया। महिलाओं के उत्थान को लेकर भाजपा सरकारें विशेष रूप से कार्य कर रही हैं। कहा कि आज संविधान के ऊंचे पद पर एक महिला विराजमान है। यह देश की सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें