डलहौजी में तिब्बती लोकतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद
डलहौजी। डलहौजी में तिब्बती समुदाय द्वारा मंगलवार को तिब्बत का 65वां लोकतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बकरोटा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंडो-तिब्बती मैत्री समाज डलहौजी के अध्यक्ष डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जरयाल और बीआरओ मध्य बकरोटा डलहौजी के संजीव मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन तिब्बती सेटलमेंट ऑफिसर कलसांग तेनज़िन और स्थानीय तिब्बती सभा डलहौजी के अध्यक्ष फुरबू दामदुल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान तिब्बती संस्कृति से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।