चंबा नवरात्रों के दौरान भलेई माता मंदिर में माथा टेकते लोग।संवाद
चंबा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। दिन भर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने चरणबद्ध तरीके से माता के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और घर वापसी की राह पकड़ी। भलेई माता मंदिर न केवल हिमाचल, बल्कि पड़ोसी राज्यों पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोगों की आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। नवरात्र के दौरान इन क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भरते हैं।मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को तीन हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में भाग लिया।