चंबा खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने के बाद स्टाफ के सा
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुगली में कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगराज ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बल जिलेभर में स्कूल का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अर्जुन प्रथम स्थान पर रहे। जिला स्तरीय कला उत्सव के दौरान 3डी पेंटिंग में हरीश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। 2डी पेंटिंग प्रतियोगिता में गगन ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने तीनों चयनित खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।