फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 58 ग्राम चरस के साथ तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। पुलिस टीम मादक और नशीले पदार्थों के अवैध धंधे की रोकथाम और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है।
विज्ञापन

गश्त के दौरान 58 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान 67 वर्षीय सोभिया राम निवासी अथेड़ डाकघर मौड़ा तहसील सलूणी, 32 वर्षीय विनायक कुमार और 21 वर्षीय राहुल निवासी छुद्रा डाकघर ठकरीमट्टी तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस उप अधीक्षक मयंक शर्मा ने बताया कि मुख्य आरक्षी लियाकत खान के नेतृत्व में पुलिस टीम तेलका चौकी क्षेत्र में गश्त पर थी। झोड़ा मार्ग पर चिउड मोड़ के पास तीन लोग पैदल आ रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर तीनों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 58 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि 58 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें