फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन लोगों पर शैक्षणिक माहौल खराब करने का आरोप, डीसी से शिकायत

Mon, 01 Apr 2024 01:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोगों पर शैक्षणिक माहौल खराब करने का आरोप, डीसी से शिकायत
विज्ञापन

डीएवी स्कूल प्रबंधन सुरंगाणी ने पुलिस को भी भेजा शिकायत पत्र, सीएम-राज्यपाल को भी भेजा जाएगा पत्र
प्रधानाचार्य बोले, बार-बार स्कूल में आकर दुव्यर्वहार कर रहे ये लोग, असुरक्षित महसूस कर रहा है स्टाफ
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डीएवी स्कूल सुरंगाणी प्रबंधन ने क्षेत्र के तीन लोगों पर शैक्षणिक माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं। स्कूल प्रबंधन ने मामले की शिकायत उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल से की है। पुलिस चौकी सुरंगाणी को भी शिकायत पत्र भेजा है। स्कूल प्रबंधन इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र के माध्यम से सूचित करने की तैयारी में है। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ शरारती तत्व शैक्षणिक माहाैल खराब कर रहे हैं। इससे स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने बताया कि यह शरारती तत्व स्कूल में आकर दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। परीक्षाओं के दौरान भी ये लोग बार-बार परेशान कर चुके हैं। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए और ऐसा करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस मामले के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। कहा कि जल्द ही इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें