फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक बिस्तर पर किया जा रहा तीन मरीजों का इलाज

Tue, 22 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में एक बेड पर उपचाराधीन तीन मरीज।
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ तल में महिला मरीजों की संख्या के आगे बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। आलम यह है कि एक-एक बिस्तर पर दो या तीन महिला मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों समेत उनके तीमारदारों को भी परेशानी हो रही है। ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीज बुखार, सिरदर्द समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग चिकित्सक से चेकअप करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर घंटों कतार में खड़े होने के बाद चिकित्सीय परामर्श के बाद कुछ मरीज दवाइयां लेकर लौट रहे हैं तो कुछ मरीज रोजाना दाखिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बिस्तरों की कमी के चलते एक-एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बिस्तरों का अभाव मरीजों की परेशानियां बढ़ा रहा है। मरीजों के लिए अलग से बिस्तर की व्यवस्था होनी चाहिए। -बीना देवी, तीमारदार।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात और भरमौर-पांगी के बाशिंदे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर निर्भर हैं लेकिन, सुविधाओं का अभाव उनकी परेशानियां बढ़ रहा है। -कांता देवी, तीमारदार।
एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीज उपचाराधीन हैं। ऐसे में बुखार से बेसुध होने के कगार पर पहुंची माता को भी मजबूरन रात के समय जमीन पर ही बिस्तर डालना पड़ रहा है। -विमला देवी, तीमारदार।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो चुका है। यहां पर दिन के समय तिल धरने को जगह नहीं मिलती है। इतना ही नहीं, एक-एक बिस्तर पर दो से तीन मरीज उपचाराधीन हैं। -ज्ञानो देवी, तीमारदार।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें