फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: क्रैश बैरियर होते तो बच सकतीं थीं तीन जिंदगियां

Thu, 08 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग जहां पर हादसा हुआ।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर गुणू नाला के पास क्रैश बैरियर होने से तीन अनमोल जिंदगियां छिन गईं। इस मार्ग पर क्रैश बैरियर के अभाव में सड़क पर मोड़ काटने के बाद कैंपर गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह छह हादसे हो चुके हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। अगर समय रहते यहां क्रैश बैरियर बना दिए होते तो शायद हादसा टल जाता। उधर, वीरवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे परिजन और ग्रामीण भी लोक निर्माण विभाग को कोसते नजर आए। इस दौरान अजय कुमार, राकेश कुमार और दिनेश कुमार ने कहा कि विभाग की अनदेखी से यह सब हुआ। भौगोलिक रूप से खतरनाक मोड़ और कमजोर सुरक्षा बाड़ के कारण यह मार्ग लगातार हादसों का केंद्र बना हुआ है। चिंता है कि बिना स्थायी सुरक्षा उपायों के यह मार्ग भविष्य में और जानलेवा साबित हो सकता है। उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित विभाग को मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें