चंबा। आधार कार्ड फर्जीवाड़े में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को चंबा अदालत में पेश किया था। अदालत से उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने की मांग रखी। अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस रिमांड के दौरान इन आरोपियों से मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर जांच करेगी।
वहीं मामले से जुड़े हुए अन्य लोगों को भी पकड़ने का प्रयास करेगी। आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी ने हिमाचल के ऑपरेटरों की आईडी से बंगाल और महाराष्ट्र में हजारों लोगों के जाली आधार कार्ड बना दिए। इसका खुलासा तब हुआ जब एक ऑपरेटर ने चंबा पुलिस में अपने खाते से पैसे चोरी होने की शिकायत की। पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को इसमें गिरफ्तार किया जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।