फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिंगी धामग्रां वन बीट में काट दिए देवदार के तीन पेड़, पुलिस के केस

Sat, 16 Mar 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगी धामग्रां वन बीट में काट दिए देवदार के तीन पेड़, पुलिस के केस
विज्ञापन

अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सर्च ऑपरेशन में 85 प्रतिशत लकड़ी बरामद
अज्ञात लोगों पर करवाई जाएगी एफआईआर, बीओ ने उच्च अधिकारियों को भेजी मामले की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन बीट सिंगी धामग्रां में अवैध कटान का मामला सामने आया है। अज्ञात वन काटुओं ने देवदार के तीन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी है। मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान बीओ की अगुवाई में टीम ने करीब 85 प्रतिशत लकड़ी बरामद कर ली गई है। बीओ ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी द्रड्डा में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। विभाग की ओर से स्वयं भी इस मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बीट में अधिकतर समय तैनात वन रक्षक ड्यूटी से नदारद रहता है। अगर वन रक्षक की ओर से समय-समय पर निरीक्षण किया जाता तो अवैध कटान न होता।
जानकारी के अनुसार वन विभाग के अफसरों को उक्त बीट में अवैध कटान सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद टीम ने बीट में जाकर निरीक्षण किया। जहां पेड़ों के ठूंठ बरामद हुए। इनके आधार पर वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल के ही इर्द-गिर्द लकड़ी बरामद करने में सफलता हासिल की। हालांकि, पूरी लकड़ी अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ, इस लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है। गौरतलब है कि सिंगी धामग्रां जंगल में वन काटु सक्रिय हो गए हैं। विभाग की ओर से व्यापक व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के आरओ राहुल ठाुकर ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान लकड़ी बरामद की गई है। कहा कि इस मामले बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें