फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रासायनिक छोड़, प्राकृतिक खेती की ओर मुड़े हजारों किसान

Sat, 31 Aug 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में 11 हजार किसान रासायनिक खेती को अलविदा कहकर प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाकर सब्जियां उगा रहे हैं। आत्मा प्रोजेक्ट के तहत इन किसानों को प्राकृतिक खेती करने के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही प्राकृतिक तौर पर सब्जी को कीटों से बचाने से लेकर अच्छी पैदावार के तरीके उन्हें बताए गए हैं। मौजूदा समय में जिले भर में 11000 किसान ऐसे हैं, जो रासायनिक रूप से खेती करना छोड़ चुके हैं। ये किसान अब पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से खेती कर रहे हैं। प्राकृतिक रूप से खेती करने से तैयार होने वाली सब्जी सहित अन्य फसल की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है। इन किसानों को सब्जी की बिक्री के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध करवाने के लिए भी आत्मा प्रोजेक्ट में विशेष प्रयास किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत किसानों को अच्छा बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस बीज से प्राकृतिक तरीके से तैयार होने वाली फसल पर प्रोजेक्ट के अधिकारी भी पूरी निगरानी रख रहे हैं। यदि कोई किसान विभाग से बीज लेकर रसायनिक तौर पर खेती करेगा तो उसे प्रोजेक्ट के बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में उसे प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाला कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।

प्राकृतिक खेती की निगरानी रखने के लिए आत्मा प्रोजेक्ट में किसानों की सब्जियों के सैंपल लेकर जांच करने का भी प्रावधान किया गया है। इसमें उन किसानों की सब्जी की जांच की जाएगी। ये प्राकृतिक तौर पर सब्जी उगा रहे हैं। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि कहीं किसान प्राकृतिक खेती के नाम पर बीज लेकर रसायनिक तौर पर खेती करके सब्जी तो नहीं उगा रहा है।
विज्ञापन


आत्मा प्रोजेक्ट निदेशक सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि जिला में 11000 किसान प्राकृतिक खेती को अपना कर सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। इन किसानों की ओर से उगाई जाने वाली सब्जी की गुणवत्ता रसायनिक तरीके से उगने वाली सब्जी से अधिक है। जिले के अन्य किसानों को भी इस प्रोजेक्ट के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें