चंबा। राष्ट्रीय डेंगू दिवस अंतर्गत जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में जागरूकता शिविर लगाया गया।
इसमें प्रशिक्षुओं को डेंगू फैलने के कारणों और उसके बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षुओं ने भाषण के जरिये डेंगू फैलने के बारे में विचार रखे। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि डेंगू बुखार मादा एडीज एजिप्टी नामक मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। इन मच्छरों की उत्पत्ति ज्यादातर बरसात तथा उसके बाद के मौसम में होती है। मच्छरों की उत्पत्ति न हो अथवा मच्छर न काटें, इसके लिए जरूरी है कि लोग इस मौसम में बरसात के पानी को बेकार पड़े कंटेनर में इकट्ठा न होने दें। आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन, स्वास्थ्य विभाग चंबा की स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला ठाकुर और दीपक जोशी भी उपस्थित रहे। संवाद