फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जम्मू से मां मिंधल के दरबार पहुंची तीसरी छड़ी यात्रा

Sat, 08 Jun 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
जम्मू के रजौरी और नुसेरहा से सैंकड़ों श्रदधालु मिंधल माता छड़ी के साथ मंदिर पहुंचने के बाद पूजा
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के रजौरी और नुसेहरा से शुक्रवार देर शाम को तीसरी छड़ी यात्रा मिंधल माता दरबार पहुंची। इसमें करीब 120 वाहनों में सैकड़ों श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मिंधल माता के दरबार में पड़ोसी राज्य से हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु छड़ी यात्रा लेकर पहुंचते हैं। मिंधल माता की छड़ी यात्रा को लेकर इस बार पांगी प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी मिंधल में श्रद्धालुओं की व्यवस्था में लगाई है। यात्रा के दौरान करीब 60 से 70 पुलिस जवान ट्रैफिक और कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं। तीसरी छड़ी यात्रा शुक्रवार देर शाम को मिंधल माता के मंदिर पहुंची। इसमें शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। छड़ी यात्रा में पुरूष, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहे। रविवार को मंदिर में जागरण होगा। दो दिन तक मिंधल में जागरण के बाद यात्रा जम्मू लौटेगी। शनिवार को पुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंदर सिंह ने मिंधल में ट्रैफिक और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जगह-जगह पार्किंग पॉइंट चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें