फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी आवास का दरवाजा उखाड़कर ले गए चोर

Sat, 04 Mar 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। मंगला में चोर कृषि विभाग के आवास का दरवाजा ही उखाड़कर ले गए। लोगों ने जब आवास का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो कृषि प्रसार अधिकारी को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंगला के तहत आते हाड़ा गांव में कृषि विभाग के कृषि प्रसार अधिकारी का आवास है जहां पर वर्तमान में कोई नहीं रहता है। दो दिन पहले चोरों ने आवास में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही देवदार की लकड़ी का बना दरवाजा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। लोगों ने बताया कि दो दिन पहले कृषि विभाग के आवास में तोड़फोड़ की आवाजें सुनाई दे रही थीं। अगली सुबह लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने बिना समय गंवाए कृषि विभाग के प्रसार अधिकारी को मोबाइल से इसकी सूचना दी। इसके तहत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि कृषि आवास काफी समय से बंद ही रहता है। मंगला के पास कृषि विभाग का नया आवास बना हुआ है।
कृषि प्रसार अधिकारी हेमराज ने बताया कि कृषि विभाग आवास का दरवाजा चोर उखाड़कर ले गए हैं। साथ ही आवास में जमकर तोड़फोड़ हुई है। पुलिस में इसके बारे में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें