फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कसाकड़ा में मोबाइल की दुकान से नए पुराने फाने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते कसाकड़ा वार्ड में चोरों ने मोबाइल की दुकान में नए-पुराने मोबाइल फोनों पर अपना हाथ साफ कर दिया है। इसको लेकर दुकानदार ने पुलिस चौकी शहर में अपनी शिकायत भी दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

दुकानदार प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार देर रात को उसकी दुकान में चोरी की वारदात हुई। इसमें दुकान के अंदर रखे करीब 15 नए-पुराने फोन चोरों ने चोरी कर लिए हैं। इनकी कीमत करीब ढाई लाख है। कहा कि कोविड काल में भी उनकी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है लेकिन अभी तक चोरी करने वालों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस विभाग से गुहार लगाई है कि चोरी करने वालों को जल्द पकड़ा जाए।
पुलिस विभाग ने दुकानदार से मोबाइल के बिल मांगे हैं। उसके आधार पर चोरी की असली धनराशि का पता लग पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें