फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कामला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से डेढ़ लाख का सामान ले गए चोर

Mon, 22 Jan 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। कामला पंचायत में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में चोरों ने डेढ़ लाख का सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन

रविवार रात को चोरों ने दुकान के भीतर रखे वॉशिंग मशीन, गीजर, पिलर हीटर, लैपटॉप और प्रेस समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार को चोरी की घटना का पता सुबह उस समय लगा, जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान का शटर खुला था। इस पर दुकानदार ने तुरंत घटना की सूचना सिहुंता पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान कलमबद्ध किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत तरंगड़ा निवासी डिंपल कुमार पुत्र नारायण सिंह ने बताया कि उनकी कामला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान हैं। रविवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो आधा शटर खुला था। दुकान से वॉशिंग मशीन, गीजर, पिलर हीटर, लैपटॉप, प्रैस समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की ऑल्टो कार दिख रही है। यह कार दुकान के पास रुकती है। इससे निकलकर एक व्यक्ति दुकान के पास आकर बल्ब खोल देता है। इसके बाद दो लोगों ने दुकान में प्रवेश किया। सामान निकालने से पहले एक व्यक्ति ने बाहर आकर मीटर के तार भी काट दिए। बताया कि धुंध के चलते आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चोर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान ले गए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कामला में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में हुई चोरी को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई हैं। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें