बीएसएनएल टाॅवर का सामान ले उड़े चोर
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बीएसएनएल टाॅवर में लगाए जा रहे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसको लेकर टाॅवर लगाने वाले ठेकेदार ने पुलिस थाना किलाड़ में शिकायत दी है। ठेकेदार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके पास पांगी घाटी में बीएसएनएल के 19 टाॅवर लगाने का कार्य है। शूण पंचायत में टाॅवर के निर्माण स्थल से कुछ सामान चोरी हो गया है। इस वजह से उन्हें टाॅवर का कार्य पूर्ण करने में परेशानी हो रही है। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जोगिंद्र जरयाल ने बताया कि टाॅवर का सामान चोरी करने वाले चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद