फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कियाणी में घर के ताले तोड़ गहने और नकदी ले उड़े चोर

Sun, 18 Aug 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कियाणी में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान और खुली पड़ी अलमारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। कियाणी पंचायत में चोरों ने तीन दिन की भीतर ही दो घरों के ताले तोड़कर करीब एक लाख के गहनों और नकदी पर हाथ कर दिया है। सदर थाना चंबा में चोरी की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते बुधवार दोपहर को रविंद्रा देवी घर के दरवाजे में ताला लगाकर पोती को लेने स्कूल गई थीं। वापस लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कमरे के भीतर जाकर देखा तो अलमारी से सोने के गहने, पैसों से भरी गुलक और पांच हजार की नकदी गायब थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने बेटे को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू की। इसके तीन दिन बाद ही चोरों ने रात के समय मोहिंद्र शर्मा निवासी कियाणी के घर के ताले तोड़ कमरे और अलमारी का सामान बिखेर दिया। बताया कि जा रहा है कि मकान मालिक पुलिस विभाग में ही कार्यरत हैं और जिले से बाहर तैनात हैं। चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा।
चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़े और अंदर घुसने के बाद सारा सामान बिखेर दिया। घर से कुछ भी बरामद न होने पर चोरों ने सारा सामान बिखेर दिया। उसका पता सुबह झाड़ू लगाने आई महिला को लगा। उसने घरवालों को फोन कर सूचित किया। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि कियाणी में दो घरों में ताले तोड़ने की शिकायतें मिली हैं। एक घर से चोर गहनें, सामान और नकदी चुरा ले गए हैं। दूसरे घर में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी बाहरी किसी भी व्यक्ति को बिना वेरिफिकेशन एंट्री न देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें