फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिहुंता से निहाई तक पांच किमी सड़क पर होगी टारिंग, डंगे लगेंगे

Fri, 16 Feb 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता से निहाई तक पांच किलोमीटर सड़क का सुधारीकरण होगा। इससे वाहन चालकों का सफर सुगम होगा। पांच किलोमीटर सड़क की सुधारीकरण में टारिंग, पैरापिट और डंगे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका सिहुंता और जोलना पंचायतों की 2500 आबादी को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ग्राम पंचायत योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया गया है। इसकी हालत काफी खस्ता हो गई है। तारकोल भी उखड़ गया है। कई डंगे जमींदोज हो चुके हैं। यहां हर समय हादसे का भय रहता है। लोगों में विनोद कुमार, हेमलाल, राहुल, राज कुमार, संजय कुमार और चैन लाल का कहना है कि उन्होंने सड़क की खस्ता हालत के बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया। इसके बाद इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क का दोबारा सुधारीकरण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। दोबारा सड़क की टारिंग होने से वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। साथ ही राहगीरों को ठोकरे खाने से निजात मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने कहा कि सिहुंता से निहाई तक पांच किमी सड़क का दोबारा सुधारीकरण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। कहा कि स्वीकृति मिलते ही युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें