फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कल बघेईगढ़ के कठवाड में होगा दंगल

Wed, 19 Jun 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल में दंगल का आगाज होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 21 जून को बघेईगढ़ पंचायत के कठवाड दंगल से होती है।
विज्ञापन

चुराह घाटी के ये पारंपरिक मेले इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि किसान अपनी फसल की बिजाई से का काम समाप्त कर चुके हैं। बघेईगढ़ के कठवाड दंगल से पूरे चुराह में इन मेलों की धूम रहती है। इसमें हिमाचल सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान हिस्सा लेते हैं। दंगल मेला कमेटी बघेईगढ़ के अध्यक्ष विपिन राजपूत ने बताया कि 21 जून शुक्रवार को इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय और बाहरी राज्यों के पहलवान दमखम दिखाएंगे। मेले में तीन मालियां दी जाएंगी। बड़ी माली का पुरस्कार 25000, दूसरी का पुरस्कार 11000 और तीसरी माली का पुरस्कार 5100 रुपये दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें