धरवाला बाजार में बिजली बुल होने के बाद निराश होकर पोड़ियों पर बैइी महिलाएं। स्त्रोंत-जागरूक पाठ
चंबा। धरवाला बाजार में सोमवार को सात घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोक मित्र केंद्रों, अस्पताल, ग्रामीण बैंक समेत अन्य कार्यालयों में कामकाज के सिलसिले में पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन कट लगाने से पहले ग्रामीणों को भी अवगत करवाए। रेखा, मगन सिंह, सुरेश कुमार, अनीता कुमारी, सुमित्रा और राजेश ने बताया कि वे प्यारी बहना योजना के तहत हिमाचली प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोक मित्र केंद्रों में पहुंचे थे। बिजली गुल होने से दस्तावेज नहीं बन पाए। लोगों का कहना है कि बिजली बंद होने से वे बैंकों में भी किसी प्रकार का लेन-देन नहीं कर पाए। बैंकों में कतार में कई घंटे खड़े रहने के बाद आखिरकार महिलाएं थक-हार कर सीढि़यों पर निराश होकर बैठ बिजली सप्लाई सुचारू होने का इंतजार करती रहीं। बहरहाल, दोपहर बाद तक बिजली सप्लाई गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस प्रकार की समस्या लोगों को पेश न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।