पंचायत में विकास कार्यों की नियमित निगरानी हो : रेपस्वाल
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत जांघी पंचायत का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने दौरा किया। उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों में चल रहे कार्याें का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्याें की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने विकास कार्याें में दिखी खामियों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि गत माह ही उपायुक्त के पद पर मुकेश रेपस्वाल ने ज्वाइन किया है। इससे पहले भी चंबा में वे बतौर एडीसी रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें चंबा की भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी है। इस मौके पर ग्राम पंचायत जांघी की प्रधान रंजीता ठाकुर, वार्ड सदस्य सरोज कुमारी सहित पंचायत राज और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद