फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बलाणा-गोला सड़क के निर्माण कार्य में बरती लापरवाही की हो जांच

Sat, 02 Aug 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के युवा नेता रजत सिंह राणा ने भटियात क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी बलाणा-गोला सड़क के निर्माण कार्य की जांच करने की मांग उठाई है। उन्होंने सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि लगभग 625.37 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क महज कुछ दिनों में ही टूट गई। यह मामला आम जनता की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि इस सड़क की गुणवत्ता की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच करवाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुआई में सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है लेकिन जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करना भी उतना ही आवश्यक है। इस मामले को लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भी उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें