फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला स्कूल में साइंस संकाय पढ़ाने वाले शिक्षक नहीं

Mon, 08 Apr 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। भले ही प्रदेश सरकार जिले के सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा देने के दावे करती है, लेकिन दावों की पोल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला खोल रहा है।
विज्ञापन

यहां पिछले साल साइंस संकाय की कक्षाएं शुरू हुई हैं, लेकिन अभी तक भौतिक विज्ञान और आईटी के लेक्चरर की तैनाती नहीं हो पाई है। हालांकि, पिछले वर्ष लगभग तीस से चालीस विद्यार्थी साइंस संकाय पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचते थे। इन्हें किसी जुगाड़ से ही भौतिक विज्ञान की पढ़ाई करनी पड़ी। वर्तमान में स्कूल में दाखिला प्रक्रिया जारी है। इतना ही नहीं, हिंदी प्रवक्ता का पद भी पिछले वर्ष खाली हो चुका है। इसे भरने के लिए शिक्षा विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रैणा, विजय कुमार, मनोज कुमार, रीतिक, कर्म चंद और मनीष कुमार ने कहा कि जब मंगला स्कूल में साइंस संकाय की कक्षाएं शुरू हुई थीं तो उस वक्त उन्होंने इन पदों को भरने की शिक्षा विभाग से मांग उठाई थी। इसके बाद दो बार सदर के विधायक नीरज नैय्यर को भी लिखित प्रस्ताव के माध्यम से अवगत करवाया, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने शिक्षा विभाग और सदर विधायक से मांग की है कि मंगला स्कूल में खाली पदों को कक्षाएं आरंभ होने से पहले भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें